बॉलीवुड के दो मेगास्टार अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार किसी मूवी में साथ नजर आने वाले हैं. दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही मल्टीस्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में दोनों सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखेंगे. आमिर हमेशा से ही बिग बी के फैन रहे हैं. कॉफी विद करण-6 में एक्टर ने पहली बार महानायक अमिताभ संग फोन पर हुई बातचीत का जिक्र किया.
उन्होंने कहा, ''मैं बच्चन साहब का बड़ा फैन हूं. मुझे नहीं पता कि आज की जनरेशन मिस्टर बच्चन की फिल्म देखते वक्त कैसा महसूस करती है. मुझे आज भी याद है जब पहली बार मेरी उनसे बात हुई थी.''
आमिर ने कहा, ''उन दिनों मैं ऊंटी में 'जो जीता वही सिकंदर' की शूटिंग कर रहा था. तब कोई सेलफोन नहीं होते थे. मुझे रिसेप्शनिस्ट की तरफ से फोन आया कि मिस्टर बच्चन का फोन आया है. मुझे लगा ये मजाक है, कोई मेरे साथ मस्ती कर रहा है. आधे घंटे बाद, फोन की घंटी बजी और लाइन पर मिस्टर बच्चन थे. मैंने उत्साह या सरप्राइज होते हुए फोन हाथों से गिरा ही दिया था. उस बीतचीत में जो भी उन्होंने कहा मैंने जवाब में सिर्फ 'हां सर' कहा.''
बात मूवी की करें तो ठग्स में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख अहम किरदार में हैं. इसे विजय कृष्णा आचार्य ने डायरेक्ट किया है. ठग्स का एग्रेसिव तरीके से प्रमोशन नहीं किया जा रहा है. संभव है कि फिल्ममेकर्स की स्ट्रैटिजी के तहत ऐसा किया जा रहा है. आमिर खान हाल ही में अमिताभ बच्चन के 'शो कौन बनेगा करोड़पति' का हिस्सा बने थे.
बॉक्स ऑफिस पर 8 नवंबर को बड़े बैनर की ठग्स ही रिलीज हो रही है. फैंस को बेसब्री से मूवी की रिलीज का इंतजार है. देखना मजेदार होगा कि क्या आमिर की ठग्स उनकी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं.
कांग्रेस भले ही फंड की कमी से जूझ रही हो, लेकिन उसने अपने कर्मचारियों को दिवाली का 'तोहफा' देने में कोई कोताही नहीं की है. कांग्रेस ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर 55 दिन की तनख्वाह का 'बोनस' दिया है.
राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि चंदे में गिरावट की वजह से कर्मचारियों की दिवाली फीकी रह सकती है. पहले का इतिहास बताता है कि बंपर चुनावी जीत पर भी बोनस मिलता था, जो 2013 से पार्टी को मिली नहीं है.
सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी के सामने जब ये बात आई तो उन्होंने कर्मचारियों के बोनस में किसी तरह की कमी नहीं करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि इंदिरा गांधी के जमाने से ही पार्टी दफ्तर और अन्य जगहों पर काम करने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों को पार्टी की तरफ से दिवाली के मौके पर बोनस दिया जाता है.
बहरहाल पार्टी के खजाने की खस्ताहालत देखकर इस बार कुछ संशय था कि कर्मचारियों को बोनस मिल पाएगा या नहीं, लेकिन पार्टी ने अपनी परंपरा कायम रखी है. पार्टी को उम्मीद है कि इस कदम से 2019 के चुनाव से पहले उसके कर्मचारियों का उत्साह बढ़ेगा.
कांग्रेस के मीडिया विभाग में सचिव प्रणव झा ने बताया, 'इंदिरा गांधी के जमाने से यह प्रथा चलती आ रही है. दिवाली पर हम बोनस अपने कर्मचारियों को देते रहे हैं. राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली दिवाली थी. यह बात सही है कि हमें हमारे पास फंड की कमी है और हम चुनाव लड़ने के लिए जनता से पैसा मांग रहे हैं. मगर राहुल गांधी ने कर्मचारियों के बच्चों के लिए उनके और उनकी दिवाली में रौनक हो इसके लिए फैसला लिया. इसलिए उनको बोनस देने का फैसला लिया गया है.'
No comments:
Post a Comment